शामली, अक्टूबर 16 -- Shamli News: शामली। कांधला क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना में एक 70 वर्षीय महिला का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने लूट के बाद महिला की हत्या का आरेप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बदमाश महिला के कानों के कुंडल और गले का पेंडेंट लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव असदपुर जिड़ाना निवासी 70 वर्षीय सोहनबीरी शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गई थीं। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में खेत पर पहुंचे। तलाश के दौरान खेत से कुछ दूरी पर एक गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा मिला। परिजनों ने महिला की चुन्नी से गला घोटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।...