शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: शहर के एक महिला स्कूल से छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्कूल प्रशासन की ओर से शहर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी सूचना दी गई है। वही पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है। शहर के एक महिला स्कूल कालेज में करीब एक सप्ताह पूर्व छात्रा ने प्रवेश लिया था। बताया जाता है कि जब परिजन छात्रा को कालेज में छोडकर चले गए तो करीब तीन दिन पहले अचानक से छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कालेज प्रशासन ने छात्रों की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। बाद में छात्रा के परिजनों से भी वार्ता की गई, लेकिन छात्रा घर नही पहुंची, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने शहर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कॉलेज से छात्रा गायब, पिता ने अपहरण की जताई आशं...