Shamli News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज महासभा ने किया नमन
शामली, अक्टूबर 11 -- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सभा Shamli News: अग्रवाल समाज महासभा रजिस्टर्ड के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अमन मित्तल के आवास पर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता लोकेश गोयल ने की। इस दौरान नगर के वैश्य समाज के गणमान्य लोगों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, विचारों और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सभा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.