Shamli News: महादेव मारूफ शिवाला मंदिर में कीर्तन-भंडारे का आयोजन
शामली, अक्टूबर 24 -- मंदिर में कीर्तन और भंडारे का आयोजन Shamli News: कांधला। कस्बे के मंदिर महादेव मारूफ शिवाला, अंदोसर में शनिवार को एडवोकेट शालिनी कौशिक एवं उनकी बहन शिखा कौशिक की ओर से कीर्तन और भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान कन्या पूजन कर मां भगवती की आराधना की गई तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। नवरात्रि के पावन पर्व पर एडवोकेट शालिनी कौशिक और शिखा कौशिक ने नौ दिनों तक व्रत रखकर मां नवदुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसी उपलक्ष्य में चौदस के पावन अवसर पर मंदिर में कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवदुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं के चरण धोकर उनका पूजन किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.