शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: झिंझाना। कस्बे के मौहल्ला माजरा स्थित वाल्मीकि मंदिर में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पंडित आनंद चंचल ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का गुणगान करते हुए भजन-कीर्तन किया। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों...