शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में श्री वाल्मीकि रामायण पाठ, हवन-पूजन, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को नमन किया गया। वहीं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। इसी क्रम में विकासखंड शामली की ग्राम पंचायत खेड़ीकरमू में दिल्ली रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल और ब्लॉक प्रमुख पति जयदेव मलिक सहित जनप्रतिनिधियों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: भगवान वाल्मीकि प्रकट ...