Shamli News: महंगाई की मार से महंगा हुआ रावण का पुतला, निर्माण की लागत बढ़ी
शामली, अक्टूबर 18 -- Shamli News: महंगाई की मार अब दशहरे पर जलाए जाने वाले रावण के पुतलों पर भी पड़ रही है। पुतले बनाने में इस्तेमाल होने वाले बांस, रद्दी, अबरी के कागज और पटाखों के दाम बढ़ने से निर्माण की लागत में इजाफा हो गया है। शामली के हनुमान धाम पर पिछले 17 वर्षों से रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बना रहे कारीगर भी बढ़ती लागत से परेशान हैं। उनका कहना है कि सामग्री महंगी होने से इस बार पुतले तैयार करने का बजट बिगड़ गया है। मुजफ्फरनगर जनपद के गांव काकड़ा निवासी कारीगर कय्यूम पिछले 17 वर्षों से अपने बेटे कासिफ के साथ हनुमान धाम पर पुतले बनाने का काम कर रहे हैं। कय्यूम बताते हैं कि पुतले बनाने का काम पूरे साल नहीं मिलता। दशहरा पर्व से करीब एक माह पहले वह शामली पहुंचकर पुतले बनाने में जुट जाते हैं, जबकि बाकी समय मजदूरी करके परिवार का पालन-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.