Shamli News: मराठा काल की विरासत है सदाशिव मंदिर, आस्था और अद्भुत स्थापत्य का संगम
शामली, जुलाई 24 -- Shamli News: शामली। शामली शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित सदाशिव मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और कलात्मक महत्व का भी प्रमुख केंद्र माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस प्राचीन मंदिर का निर्माण मराठा काल में हुआ था। वर्षों पुराना यह मंदिर आज भी अपनी भव्य वास्तुकला और आध्यात्मिक वातावरण के कारण श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। शहर के रेलपार स्थित जंगल में एकांत में बना सदाशिव मंदिर के पुजारी रामानुज शास्त्री बताते है कि मंदिर का स्थापत्य प्राचीन भारतीय शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। इसकी बनावट, नक्काशी और पारंपरिक शैली उस दौर की वास्तुकला की झलक प्रस्तुत करती है। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही भक्तों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अत्यंत प्राच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.