शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: शामली/कांधला। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी सोमवार को कांधला क्षेत्र के गांव जसाला पहुंचे। यहां उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात कर संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और राजनीतिक हिस्सेदारी पर चर्चा की। इस दौरान मनीष चौहान को महासभा का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर मनीष चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एकता मजबूत करने और शिक्षा व जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गुर्जर समाज का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्हों...