Shamli News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को मतदान केंद्रों पर लगे विशेष कैंप
शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को कस्बे के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची से संबंधित विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। कैंपों में मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने, नाम व अन्य विवरणों में संशोधन कराने तथा दर्ज प्रविष्टियों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी सुबह से ही अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे और मतदाताओं को आवश्यक जानकारी देते हुए उनके आवेदन प्राप्त किए। नगर पालिका परिषद, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री 105 जैन अनंतपति कन्या जूनियर हाईस्कूल, ज्योतिबा फुले स्कूल, हिंदू इंटर कॉलेज और चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: आवेदकों के मतदाता सूची में दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.