Shamli News: मतदाता सूची में नए वोटर शामिल करने के अभियान के लिए बैठक का आयोजन
शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: कैराना। विधानसभा निर्वाचन नामावली में पंजीकरण से छूटे नहीं मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए चलाई जाने वाले अभियान को सफल बनाने हेतु तहसील सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। उप जिलाधिकारी शिवाजी यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ तहसील सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया जाएगा। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन नामावली में पंजीकरण से छूटे नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव और उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.