Shamli News: मतदाता सूची में कोई पात्र नागरिक छूटे नहीं, बीएलओ सुनिश्चित करें पंजीकरण- डीएम
शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: शामली। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने तथा नए युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक यादव ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों को पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान डीएम ने विधानसभा क्षेत्र शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 35 से 40, देशभक्त इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 43 से 48, उच्च प्राथमिक विद्यालय ताजपुर सिम्भालका में बूथ संख्या 175 से 177 और प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो लिलौन में बूथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.