शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: शामली। जनपद में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूर्व निर्धारित समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। अब मतदाता सूची के आलेख्य (ड्राफ्ट) का प्रकाशन 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। वहीं, प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक पूरा कर चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय-सारिणी जारी की है। यह भी पढ़ें- Meerut News: वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण(एसएसआर) कार्यक्रम क...