Shamli News: मजदूर की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: फ्लाईओवर के निकट हुए सड़क हादसे में मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव मामौर निवासी नूर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह उसका पुत्र सुफियान अपने साथी सौरव के साथ बाइक से हरियाणा स्थित फैक्ट्री में काम पर जा रहा था। इसी दौरान मवी-हैदरपुर फ्लाईओवर के निकट तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुफियान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरव घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। यह भी पढ़ें- Shamli News: सड़क हादसों में मजदूर की मौत, तीन घायल वहीं, हादसे के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.