Shamli News: मजदूरी के बकाया पैसे मांगने पर मजदूर से मारपीट
शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: कांधला। पंजाब के ब्यास में मजदूरी करने गए तीन भाइयों के साथ मजदूरी के बकाया पैसों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर कस्बे के ही एक व्यक्ति ने एक मजदूर के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना कांधला पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए बकाया मजदूरी दिलाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला गुजरान निवासी आरिफ पुत्र फुरकान अपने दो भाइयों आलिम और उस्मान के साथ पंजाब के ब्यास में मजदूरी करने गया था। आरोप है कि कस्बे का ही एक व्यक्ति तीनों भाइयों को अपने साथ काम कराने के लिए लेकर गया था। काम पूरा होने के बाद जब तीनों भाइयों ने अपनी मेहनत की मजदूरी के पैसे मांगे तो उक्त व्यक्ति ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि बकाया मजदूरी को लेकर कहासुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.