Shamli News: मकान मालिक पर दुकान में तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप
शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: शामली। शहर धीमानपुरा स्थित मिक्की मोड़ के सामने दुकान के किरायदारों ने मकान मालिक पर दुकान को जानबूझकर क्षतिग्रस्त करने, किराया लेने से इनकार करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। दुकानदारों ने डीएम को शिकायत देकर मौके का सरकारी सर्वे कराकर मामले की जांच कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
शिकायत का विवरण शिकायत में दुकानदारों ने बताया कि वे लंबे समय से संबंधित दुकान में किराएदार के रूप में कारोबार कर रहे हैं। आरोप है कि मकान मालिक न्यायालय में दुकान को जर्जर बताने का दावा कर रहे हैं। इसी दावे को सही साबित करने के लिए दुकान के शटर, दीवारों और फर्श में रात के समय हथौड़े व अन्य औजारों से जानबूझकर गड्ढे किए जा रहे हैं। आरोप है कि इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से दुकान की स्थिति लगातार खराब हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.