शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: नगर के मोहल्ला गोलन में सोमवार को एक बंद पड़े मकान की दीवार अचानक भरभराकर गली में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल है। कस्बे के मोहल्ला घोलान में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारोमाल के पुत्र मास्टर देवदास के लंबे समय से बंद पड़े मकान की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गली में जा गिरी। दीवार गिरने से मलबा गली में फैल गया, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासी कुलदीप ने बताया कि उक्त मकान करीब दस वर्षों से बंद पड़ा है। मकान मालिक मास्टर देवदास अपने परिवार के साथ हरिद्वार में रहते हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि मकान की जर्जर हालत को लेकर कई बार मकान मालिक को अवगत क...