Shamli News: मंदिर से चोरी इन्वर्टर-बैटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: चौसाना। खेड़ी खुशनाम गांव में मंदिर से चोरी हुए इन्वर्टर-बैटरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया इन्वर्टर-बैटरी भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोशिन्द्र पुत्र चरण निवासी खेड़ी खुशनाम के रूप में हुई है। बीते 20 अगस्त की रात यशपाल सिंह निवासी खेड़ी खुशनाम की भूमि में बने मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था। चोर मंदिर से इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित की ओर से थाना झिंझाना में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा चोरी की घटना के खुलासे के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सोमवार को पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.