शामली, अक्टूबर 23 -- मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में मंदिर में चढ़ावे के रुपये बोलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गांव ऊंचागांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 21 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका पुत्र अमरीश अपने साथी सुनील के साथ गांव में था। इसी दौरान नवीन पुत्र शैतान और नामालूम पुत्र घोल्ला निवासी ऊंचागांव थाना कांधला तथा अनुज पुत्र नामालूम निवासी गांव ऊंचागांव थाना कैराना वहां आ गए। आरोप है कि उक्त लोग माता प...