Shamli News: भैंसानी इस्लामपुर में शहीद की पुरानी कब्र क्षतिग्रस्त करने का आरोप, जांच की मांग
शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में करीब 200 वर्ष पुरानी शहीद की कब्र को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त करने और मजार की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। मामले में पीर पट्टी निवासी इनाम पुत्र शौकीन ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इनाम ने बताया कि गांव से रोनी हरजीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर मुजफ्फरनगर क्षेत्र की तरफ माजरे वाली नहर के निकट शहीद की पुरानी कब्र स्थित है। वह पिछले पांच वर्षों से इसकी देखभाल कर रहा है। इनाम का आरोप है कि 13 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे वह पीर पर सलाम करने पहुंचा तो कब्र क्षतिग्रस्त मिली। उसने मजार की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप भी लगाया। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.