Shamli News: भैंसवाल के 105 वर्षीय बुजुर्ग किसान सुखबीर सिंह का निधन
शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: शामली। भैंसवाल गांव के सबसे अधिक आयु बुजुर्ग किसानों में शामिल सुखबीर सिंह का 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार, एडवोकेट यशपाल चौधरी और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सुखबीर सिंह के पौत्र अमरदीप पंवार ने बताया कि उनके दादा अंतिम समय तक स्वस्थ रहे और अपने दैनिक कार्य स्वयं करते थे। सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने सुखबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और बताया कि वह अपने अनुभवों और यादों के कारण एक चलती-फिरती इतिहास की किताब थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.