Shamli News: भूमि के नाम पर 14.13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, रकम मांगने पर धमकी
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। भूमि खरीद के नाम पर 14.13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में आजम निवासी सिकंदरपुर थाना झिंझाना तथा ताजीम अरशद और मोहम्मद अजीम निवासी कैराना ने बताया कि उन्होंने आरिफ पुत्र जहूर निवासी गांव बलवा से भूमि 23 मई 2025 को खरीदी थी। भूमि की एवज में 9.13 लाख रुपये नकद तथा पांच लाख रुपये आरिफ के बैंक खाते में दिए गए थे। तहरीर के मुताबिक जावेद पुत्र मंजूर और भूरा पुत्र शोखा निवासी तित्तरवाड़ा ने अपनी जिम्मेदारी पर उक्त भूमि पीड़ितों को दिलवाई थी। पीड़ितों का आरोप है कि भूमि खरीदने के करीब चार माह बाद उन्हें जानकारी हुई कि आरिफ उक्त भूमि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.