Shamli News: भूमिया खेड़ा पर भंडारे का आयोजन, हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
शामली, जुलाई 4 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी मे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भूमिया खेड़ा पर वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव हसनपुर लुहारी मे शनिवार को भंडारे से पूर्व सुबह के समय मुख्य यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया। विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हवन में पूर्णाहूति के बाद बाबा भूमिया जी की महाआरती की गई।जिसके बाद पूरा परिसर बाबा के जयकारों' से गूंज उठा।दोपहर यह भी पढ़ें- भूमिया खेड़ा पर भंडारे का आयोजन किया होते ही भंडारे प्रसाद वितरण का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम कन्या पूजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.