Shamli News: भीषण गर्मी में बाइक चला रहा युवक चक्कर आने से गिरकर घायल
शामली, जुलाई 6 -- Shamli News: कांधला। नगर में भीषण गर्मी के बीच बाइक चला रहे एक युवक को अचानक चक्कर आ गया, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुजफ्फरनगर जनपद के गांव परासौली निवासी मुसारिक पुत्र इनाम सोमवार को बाइक से कांधला कस्बे में किसी कार्य से आ रहा था। जैसे ही वह नगर के रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा, तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण उसे अचानक चक्कर आ गया। संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस की सहायता से कांधला सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.