Shamli News: भीषण गर्मी में पालिका का टैंकर बना सहारा
शामली, जुलाई 17 -- Shamli News: कैराना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय परिसर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल की व्यवस्था प्रशासन की ओर से कराई गई। नगरपालिका परिषद ने आम लोगों और कार्यक्रम में पहुंचे समर्थकों की सुविधा के लिए परिसर में पानी का टैंकर खड़ा कराया था। तेज धूप और उमस के कारण बड़ी संख्या में लोग समय-समय पर टैंकर के पास पहुंचकर पानी पीते नजर आए और प्यास बुझाई। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए अलग से पानी के कैंपर रखवाए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी कैंपर से पेयजल लेते नजर आए। यह भी पढ़ें- Shamli News: मुख्यमंत्री शामली को आज देंगे 617.70 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भीषण गर्मी भी नहीं रोक सकी उत्साहकैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.