Shamli News: भारसी मोड़ पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर घायल
शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के भारसी मोड़ के पास सड़क पर अचानक आए अज्ञात जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई कांधला में रामलीला मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे शामली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कस्बा एलम निवासी शमशेर के पुत्र शाहरुख और सावेज बाइक पर सवार होकर कांधला में रामलीला मेला देखने आए थे। मेला देखने के बाद दोनों भाई बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे भारसी मोड़ के पास पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक अज्ञात जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.