Shamli News: भारसी में स्वास्थ्य शिविर में 72 ग्रामीणों की जांच, डेंगू से बचाव के उपाय बताए
शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: शामली। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भभीसा की ओर से ग्राम पंचायत भारसी में निशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में 72 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श और आयुर्वेदिक औषधियां दी गईं। चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार ने ग्रामीणों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों और डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने घरों के आसपास कूलर, टायर और बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनने की सलाह दी। शिविर में योगाचार्य दीप्ति तोमर ने ग्रामीणों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। शिविर के आयोजन में योग सहायक अभिष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.