Shamli News: भाजपा शामली नगर मंडल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल शामली की ओर से सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा नगर पालिका शामली से शुरू होकर बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक और वर्मा मार्केट मोड़ होते हुए वापस नगर पालिका पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर एवं स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्र देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों की याद दिलाते हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: 101 मीटर तिरंगे के साथ विकासनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.