Shamli News: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नवागत थाना प्रभारी बच्चू सिंह का किया स्वागत
शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: कांधला। भारतीय जनता पार्टी कांधला मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवागत थाना प्रभारी बच्चू सिंह से शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन ने किया। इस दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जनसहयोग और पुलिस-जन संवाद को लेकर चर्चा हुई। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा देते हुए लोगों से पुलिस का सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री दीपक गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.