Shamli News: भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का शामली में भव्य स्वागत
शामली, जुलाई 9 -- Shamli News: शामली। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के प्रथम शामली आगमन पर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने नवाब सिंह नागर का स्वागत करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Shamli News: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का थानाभवन में हुआ ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.