शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के जैन स्थानक में भारतीय जनता पार्टी मंडल कांधला की कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने की तथा संचालन अशोक चौहान ने किया। प्रवासी जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य करे। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यशाला में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए क्षेत्रवार संगठनात्मक दायित्व सौंपे...