Shamli News: भाई से मारपीट का विरोध करने पर महिला को भी पीटा
शामली, अक्टूबर 5 -- Shamli News: कांधला। भाई के साथ हो रही मारपीट का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी युवक ने महिला के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित भाई-बहन कांधला थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बे की नई बस्ती मुस्तफाबाद निवासी नर्गिस और उसके भाई साहिल ने कांधला थाने में तहरीर देकर जनपद बागपत के गांव बिराल निवासी एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। नर्गिस के अनुसार वह अपने भाई साहिल के साथ अपनी बहन गुल्लो से मिलने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद युवक ने किसी बात को लेकर उसके भाई साहिल के साथ मारपीट शुरू कर दी। नर्गिस ने बताया कि जब उसने अपने भाई के साथ हो रही मारपीट का विरोध किया और बीच-बचाव करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.