शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: थानाभवन। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी शिवकुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने थानाभवन के मुख्य बाजारों में पैदल मार्च किया। क्षेत्रधिकारी शिवकुमार चौहान ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजार, बाजार चौंक, घंटाघर, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों पर सहयोग बनाए रखने की अपील की। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि त्योहारों पर हुड़दंग और अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: फ्लैग मार्च : शांति व्यवस्था बना...