Shamli News: भभीसा गांव में आसमानी बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, परिवार बाल-बाल बचा
शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र के गांव भभीसा में देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान मकान में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में परिवार के सदस्यों को हल्की चोटें आने की जानकारी है। मकान की छत ढहने और भवन का बड़ा हिस्सा टूटने से परिवार को भारी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। भभीसा गांव निवासी गौरव कश्यप के मकान पर देर रात अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने की तेज आवाज के साथ मकान को भारी नुकसान पहुंचा। देखते ही देखते मकान की छत ढह गई और भवन का बड़ा हिस्सा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के सदस्यों में अफरातफरी मच गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.