शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: बाबरी। क्षेत्र के गांव खानपुर में भतीजे के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजीव पुत्र ओमसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार क़ो थाना बाबरी पर दीं गई तहरीर के अनुसार बताया गया कि 18 अक्टूबर 2026 को उनका भतीजा विशाल पुत्र प्रवीण मोहल्ले में तालाब किनारे जुगाड़ पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान मोहित पुत्र जयवीर, विनीत पुत्र सहदेव, यशु पुत्र जयदेव वहां पहुंचे और विशाल के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर संजीव की बेटी रितिका, उनके भाई की पत्नी कविता और सुनीता मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने थाना प्रभारी से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ...