शामली, अक्टूबर 16 -- Shamli News: कैराना। दोस्त के साथ हरियाणा से झिंझाना आया दस वर्षीय बालक रास्ता भटककर कैराना पहुंच गया। पुलिस ने बच्चे को परिवार से मिलवा दिया। शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र का बालक अपने दोस्त के साथ झिंझाना आया था। बताया गया कि बालक सनौली स्थित एक मदरसे में पढ़ता है। झिंझाना पहुंचने के बाद उसका दोस्त उसे वहीं छोड़कर वापस चला गया। इसके बाद बालक भटकते हुए बस में सवार होकर कैराना पहुंच गया। यहां बस अड्डे के पास अकेले घूम रहे बालक के बारे में एक युवक ने मिशन शक्ति टीम को सूचना दी। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बालक को अपनी सुरक्षा में लिया और उसके परिवार को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन कैराना कोतवाली पहुंचे, जहां से बालक को उनके हवाले कर दिया गया।

फसल और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का मामला फ...