Shamli News: भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर हवन यज्ञ, समाज में एकता का दिया संदेश
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के अवसर पर प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में भगवान वाल्मीकि जनकल्याण समिति के तत्वावधान में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत पंडित महेंद्र भूषण धींगान ने विधि-विधान के साथ हवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार, समाज और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। हवन में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्विवेदी, कपिल पंवार और प्रतीक गर्ग ने आहुति दी। पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार का मार्ग दिखाया। यह भी पढ़ें- Shamli News: शीतला माता धाम में धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.