शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर रविवार को नगर पालिका में राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के तत्वावधान में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रसन्न चौधरी ने भगवान वाल्मीकि के बताए सत्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक प्रसन्न चौधरी ने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि ने पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना कर समाज को सत्य, सदाचार और आदर्श जीवन का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। चौधरी कंवल वीर एडवोकेट ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से सत्य और आदर्शों की महत्ता को सामने रखा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भगवान वाल्मीकि जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा सभी को उनके विचारों ...