शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: शामली। गीता-भागवत प्रचार सेवा ट्रस्ट, वृंदावन के मार्गदर्शन में मंगलवार को शहर के नवीन मंडी स्थल में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रथ पूजन के साथ हुआ। इसके बाद कृष्ण वेदांत तेजस्वी महाराज, संस्थापक जीबीपीएस वृंदावन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रथयात्रा का शुभारंभ कराया। रथयात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, सेवा और समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने भगवान जग...