शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र बड़ा बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या से व्यापारी परेशान हैं। त्योहारों के सीजन में बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखे जाने और बाजार में ई-रिक्शाओं की आवाजाही के कारण रास्ते संकरे हो जाते हैं। इससे न केवल ग्राहकों को खरीदारी करने में परेशानी होती है, बल्कि व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। समस्या को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बाजार में अतिक्रमण पर नियंत्रण लगाने और दुकानों के बाहर सामान रखने की सीमा निर्धारित करने की मांग की है। शहर के बड़ा बाजार शामली का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। त्योहारों के दौरान कपड़े, बर्तन, आभूष...