शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: थाना क्षेत्र के गांव श्यामनगर निवासी एक व्यक्ति ने युवक पर उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने और शादी का रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव श्यामनगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व भी उन्होंने शिकायत दी थी कि गांव का ही अमित कुमार उनकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था। कई बार समझाने के बावजूद उसने संपर्क बंद नहीं किया। आरोप है कि परिवार ने युवती का रिश्ता अन्य स्थान पर तय कर दिया था, लेकिन अमित कुमार वहां पहुंच गया और मोबाइल फोन की वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित लगातार ब्लैकमेल कर रहा है तथा धमकियां भी दे रहा है। ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामलों को लेकर लोगों में चिंता बढ़...