Shamli News: ब्रहमखेड़ा गांव से भैंस चोरी, पीड़ित ने कांधला थाने में दी तहरीर
शामली, जुलाई 24 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव ब्रहमखेड़ा में अज्ञात चोर एक भैंस चोरी कर ले गए। काफी तलाश के बाद भी भैंस का कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने थाना कांधला में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए कार्रवाई को शुरू कर दिया है। थाना कांधला क्षेत्र के गांव ब्रहमखेड़ा निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र मेनपाल सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 19 जुलाई को उनके घेर से अज्ञात चोर उनकी एक भैंस चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने आसपास और अन्य स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन भैंस का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी हुई भैंस बरामद कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.