शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर किसानों को मिलने वाले ब्याज का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को किसान एकता संघर्ष समिति और किसान उत्थान एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 1996-97 से 2025-26 तक के गन्ना मूल्य भुगतान पर देय ब्याज का पूरा विवरण उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिकॉर्ड नहीं दिया गया तो शामली गन्ना समिति में तालाबंदी की जाएगी। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि जनपद के किसान गन्ना समितियों के माध्यम से चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करते हैं, लेकिन मिलों द्वारा नियमानुसार 14 दिन के भीतर भुगतान नहीं किया जाता। यह भी पढ़ें- Shamli News: गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उन्होने बताया ...