Shamli News: बोर्ड बैठक में 69 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर लगी मुहर
शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: कैराना। नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में लगभग 69 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके अलावा गणपूर्ति नहीं होने के कारण मूल बजट से जुड़ा एक प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। मंगलवार को नगरपालिका परिषद कैराना की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर में विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें प्रकाश विभाग के अंतर्गत नई लाइटें एवं विद्युत पोल लगाने, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जलकल विभाग के विभिन्न कार्यों तथा निर्माण विभाग के माध्यम से नगर में सड़क, नाला-नाली समेत अन्य विकास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन विकास कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग 69 करोड़ रुपये बताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.