शामली, नवम्बर 25 -- Shamli News: शामली। बेटियों के संरक्षण और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग की ओर से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पीसीपीएनडीटी एक्ट और गिरते लिंगानुपात के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा के निर्देश और जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में आयोजित सेमिनार में महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी मंजू चौधरी ने कहा कि संतुलित लिंगानुपात स्वस्थ और समृद्ध समाज की आधारशिला है। कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बेटियों को समान अधिकार और...