Shamli News: बूंदाबांदी से कांवड़ मार्ग पर फैला कीचड़, शिवभक्तों की बढ़ी परेशानी
शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: पिछले दो दिनों से लगातार खराब मौसम और रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी का असर कांवड़ यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण जनपद के कई हिस्सों में कांवड़ मार्ग पर कीचड़ और फिसलन फैल गई है, जिससे हरिद्वार से लौट रहे शिवभक्तों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन बढ़ने से हादसों की आशंका भी बनी हुई है। जनपद में पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। लगातार नमी के कारण कांवड़ मार्ग के कई हिस्सों पर मिट्टी और कीचड़ जमा हो गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पूरी रात भक्तों का खाना-पीना और रैन बसेरा सबसे अधिक परेशानी शामली शहर के कैराना रोड पर देखने को मिल रही है, जहां सड़क के किनारे और कई स्थानों पर मार्ग कीचड़युक्त हो गया है। कांवड़ियों का कहना है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.