Shamli News: बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना में 70 वर्षीय सोहनबीरी की हत्या के मामले में 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने के बाद परिजनों ने लूट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। घटना का खुलासा नहीं होने से परिजनों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का दावा है कि मामले की जांच के लिए चार टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। गांव असदपुर जिड़ाना में 16 अक्टूबर को गांव निवासी सोहनबीरी 70 वर्षीय का शव 16 अक्टूबर को गढ़ी दौलत निवासी इनाम के गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। घटना के बाद परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए बताया था कि उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.