Shamli News: बुजुर्गों की सेवा और सरलता अपनाने से जीवन होगा सुखमय-नरेश मुनि
शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: शामली। शहर के जैन धर्मशाला में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम में संघ संचालक नरेश मुनि गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को धर्म और जीवन मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तपस्या जैन शासन की जान है। जीवन में घर के बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए और सदैव सरलता को अपनाना चाहिए। नरेश मुनि ने गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का उल्लेख करते हुए महात्मा गांधी के जीवन प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपनी गलतियों को स्वीकार कर उनका प्रायश्चित किया और सभी को साथ लेकर चलने तथा उदारता की भावना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत में विश्व गुरु बनने की क्षमता है और देश की संस्कृति व आध्यात्मिक परंपरा को मजबूत बनाए रखना आवश्यक है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Shamli News: बुजुर्गों और माता-पिता की सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.