शामली, अक्टूबर 27 -- कांधला में बीज दुकानों पर छापेमारी Shamli News: कांधला। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और बीजों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी आलोक यादव के निर्देश पर मंगलवार को कांधला में बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। एसडीएम शिवाजी यादव की अध्यक्षता में गठित संयुक्त टीमों ने विभिन्न बीज भंडारों का निरीक्षण कर स्टॉक की जांच की और कई दुकानों से बीजों के नमूने लिए। प्रशासन की कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में खलबली मची रही।नायब तहसीलदार आकाश चौधरी और जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव के नेतृत्व में टीम ने श्रीराम ट्रेडर्स समेत कई बीज विक्रेताओं की दुकानों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध बीजों के स्टॉक का मिलान किया तथा उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने एकत्र किए। टीम ने बीजों की बिक्री और ...