शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: शामली। किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और निर्धारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जिलेभर में बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। डीएम आलोक यादव के निर्देश पर गठित टीमों ने 52 दुकानों की जांच की और बीज के 44 नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार और कैराना के नायब तहसीलदार आकाश चौधरी की टीम ने 14 बीज नमूने लिए। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार और शामली के नायब तहसीलदार अमन राणा की टीम ने छह नमूने एकत्र किए। यह भी पढ़ें- Shamli News: बीज की दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, कई नमूने लिए वहीं, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक वर्ग-एक अनुज कुमार और उनकी ट...